सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a young man who had left home was found hanging from a tree by a rope noose in a field.

Lalitpur News: घर से निकले युवक का शव खेत में पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had left home was found hanging from a tree by a rope noose in a field.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम जरया निवासी 40 वर्षीय धर्मदास लोधी का शव शनिवार की रात को खेत में पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने कर्ज न चुका पाने से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही।
मृतक के बड़े भाई कुंजन सिंह ने बताया कि शनिवार की रात करीब 9:30 बजे उसका भाई धर्मदास घर से बिना बताए निकल गया था। जब काफी देर तक वह लौटकर वापस नहीं आया तो गांव में उसकी खोजबीन शुरू की। मोबाइल टार्च की रोशनी में परिजन उसे खोजते हुए खेत में पहुंच गए। वहां आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से धर्मदास के शव को लटकता हुआ पाया। सूचना पर महरौनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की। मृतक के बड़े भाई कुंजन ने केसीसी व बैंक का करीब 7-8 लाख रुपये का कर्ज होने से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही। मृतक दो भाई-एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। वह पांच एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था। कोतवाली महरोनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed