{"_id":"6a1ca65ca83626a3730834b2","slug":"tractor-trolley-loaded-with-timber-from-banned-tree-species-seized-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-157212-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों की लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों की लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने शनिवार को ग्राम अमरपुर के पास प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों की लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। इस मामले में वन विभाग ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दो दिन पहले उड़नदस्ता टीम के प्रभारी एवं डिप्टी रेंजर मनीष कुमार को सूचना मिली थी कि ग्राम अमरपुर मंडी के सामने खेत में खड़े ढाक, बहेड़ा और नीम प्रजाति के हरे पेड़ों को काटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाया जा रहा है। सूचना पर डिप्टी रेंजर अपनी टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान टीम ने प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर वन रेंज कार्यालय परिसर में खड़ा करा दिया। हालांकि, मौके का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। डिप्टी रेंजर की तहरीर पर वन विभाग ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos