सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Body of farmer who drowned in Jamni River found the next day.

Lalitpur News: दूसरे दिन मिला जामनी नदी में डूबे किसान का शव

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Body of farmer who drowned in Jamni River found the next day.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। कोतवाली महरौनी क्षेत्र के ग्राम बारचौन निवासी 42 वर्षीय रवि उर्फ आशाराम का शव सोमवार को एसडीआरएफ ने जामनी नदी से बरामद कर लिया। वह रविवार शाम नदी में नहाते समय डूब गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के छोटे भाई ताराचंद ने बताया कि रवि उर्फ आशाराम रविवार शाम गांव के पास बह रही जामनी नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और खोजबीन कराई, लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लापता व्यक्ति की तलाश के लिए झांसी से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। सोमवार सुबह टीम ने जामनी नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर में रवि उर्फ आशाराम का शव नदी से बरामद कर लिया गया। शव बाहर निकलते ही मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
मृतक के भाई ताराचंद ने बताया कि रवि तैरना जानता था। शव पर कुछ चोटों के निशान भी दिखाई दिए हैं, जिससे परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
सीओ महरौनी रक्षपाल सिंह ने बताया कि पानी में डूबे ग्रामीण की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम बुलाई गई थी। टीम ने शव को बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed