सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case registered against six people, including the husband, in connection with the deaths of a woman and her newborn.

Lalitpur News: महिला और नवजात की मौत मामले में पति समेत छह पर रिपोर्ट

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Case registered against six people, including the husband, in connection with the deaths of a woman and her newborn.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। कोतवाली महरौनी क्षेत्र के ग्राम भड़रऊ निवासी विशाखा (26) और उसकी नवजात बच्ची की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए दोनों की मौत के पीछे ससुरालीजनों की भूमिका होने की आशंका जताई है।
मृतका के पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब तीन वर्ष पहले मुकेश कुमार निवासी ग्राम भड़रऊ, हाल निवासी लुहरयाना कस्बा महरौनी, उनकी पुत्री विशाखा को अपने साथ ले गया था। आरोप है कि इसके बाद से परिजनों को विशाखा से मिलने या बातचीत करने नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि मुकेश ने विशाखा से विधिवत विवाह किया था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मुकेश कुमार, कैलाश, सुरेश, गोमती, लक्ष्मी और अरविंद गंगेले निवासी लुहरयाना, इंदिरा चौराहा, कस्बा महरौनी, विशाखा पर मायके से 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। ओमप्रकाश के अनुसार, विशाखा गर्भवती थी और वह फोन पर ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की जानकारी देती रहती थी। आरोप है कि 4 जून की देर रात ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन कर विशाखा की मौत की सूचना दी। उन्होंने आशंका जताई कि मारपीट के दौरान पेट में चोट लगने से गर्भ में पल रही बच्ची और विशाखा की मौत हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------------
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
— रक्षपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed