{"_id":"69c57a5b867619bc0a0b71c2","slug":"councilors-will-take-the-fight-against-corruption-in-the-municipality-all-the-way-to-lucknow-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-153792-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सभासद लखनऊ तक लड़ेंगे पालिका में भ्रष्टाचार की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सभासद लखनऊ तक लड़ेंगे पालिका में भ्रष्टाचार की लड़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका में निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की जांच के लिए चौथे दिन भी सभासदों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। सभासदों का कहना है कि वह इसकी लड़ाई लखनऊ तक लड़ेंगे।
नगर पालिका में निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की जांच और जल्द से जल्द बोर्ड बैठक बुलाने, विकास कार्यों में शहर के सभी वार्डों में सभासदों की राय से निर्माण कार्य कराए जाने की मांग को लेकर सभासद चार दिन से नगर पालिका के बाहर परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने भी धरनास्थल पहुंचकर जांच कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन सभासदों की मांग है कि करोड़ों के निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए तीन सदस्यीय प्रशासन स्तर की टीम का गठन कर निष्पक्ष जांच की जाए।
सभासदों का कहना है कि उनके बिंदुओं पर जांच नहीं कराई जाती है तो वे यह लड़ाई सीएम दरबार में लखनऊ तक लड़ेंगे। बृहस्पतिवार को सभासदों ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, वह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। धरने में सभासद मनमोहन चौबे, कुंदनपाल, कीर्ति अमित नायक, सोन सिंह, फरजाना, अब्दुल बारी, अमित कुशवाहा, मोहनी विवेक दरौनिया आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos