सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District Judge Inspects Arrangements at Government Children's Home and Observation Home

Lalitpur News: जिला जज ने परखीं बाल-संप्रेक्षण गृह की व्यवस्थाएं

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
District Judge Inspects Arrangements at Government Children's Home and Observation Home
विज्ञापन
ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने प्राधिकरण के सचिव देवप्रिय सारस्वत के साथ राजकीय बालगृह (बालक) दैलवारा व संप्रेक्षण गृह नेहरूनगर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।
Trending Videos

निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के अध्यक्ष ने उच्च न्यायालय जुवेनाइल जस्टिस कमेटी के निर्देशों के अनुपालन में दोनों संस्थाओं में निवासरत बालकों एवं किशोरों से शैक्षिक व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बालकों एवं किशोरों से उनके स्वास्थ्य, भोजन, दैनिक दिनचर्या एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जाना। प्राधिकरण के अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बालकों एवं किशोरों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संतुलित आहार, समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए और आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से संचालित की जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed