सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Earlier bar officers were elected for four years

Lalitpur News: पहले चार साल के लिए चुने जाते थे बार पदाधिकारी

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Earlier bar officers were elected for four years
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी पहले चार साल के लिए चुने जाते थे। सबसे पहला चुनाव सन 1965 में हुआ था। बाद में यह अवधि कम होती गई। अब नई कार्यकारिणी का गठन एक साल के लिए हो रहा है। वर्तमान में 27वें अध्यक्ष को चुनने के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है।
वर्ष 1974 में ललितपुर जनपद बना था। उससे पहले यह तहसील हुआ करती थी। अधिवक्ताओं की संख्या कम होने के कारण आपस में ही मनोनयन हो जाता था। 1960 में बद्री प्रसाद वर्मा अध्यक्ष के रूप में मनोनीत हुए। इसके बाद श्याम स्वरूप श्रीवास्तव का मनोनयन हुआ। सबसे पहले 1965 में दामोदर सहाय सक्सेना अध्यक्ष व महामंत्री पद पर कपूरचंद्र जैन का चुनाव हुआ। 1970 में अध्यक्ष रूपनारायण सक्सेना व मंत्री कपूर चंद्र जैन बने। 1975 में एक बार फिर रूपनारायण सक्सेना अध्यक्ष बने, तो मंत्री जय कुमार समैया बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद न्यायालय की स्थापना के बाद पहली बार जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 1977 में हुआ। अध्यक्ष कस्तूर चंद्र जैन व जय कुमार समैया महामंत्री चुने गए। 1980 में अध्यक्ष दामोदर सहाय सक्सेना व मंत्री दिनेश किलेदार बने। 1985 में हरिहर नारायण चौबे अध्यक्ष व मंत्री जीवनधर लाल जैन बने। 1991 में अध्यक्ष जयराम सिंह यादव, मंत्री आनंद मालवीय बने। 1996 में अध्यक्ष गौरी शंकर खैरा व मंत्री नेमि कुमार जैन चुने गए।
वर्ष 1999 में अध्यक्ष जयकुमार चौधरी व मंत्री नेमि कुमार जैन चुने गए। इसी वर्ष से जिला बार की कार्यकारिणी का कार्यकाल चार वर्ष की जगह दो वर्ष होने लगा। 2002 में अध्यक्ष अशोक कुमार रिछारिया व मंत्री हेमंत चौधरी बने। 2004 में अध्यक्ष नेमि कुमार जैन व मंत्री जिनेंद्र कुमार सर्राफ, 2008 में अध्यक्ष केहर सिंह व महामंत्री ब्रजेंद्र कुमार सिंह बने। इस वर्ष से कार्यकाल एक वर्ष का होने लगा।
वर्ष 2009 में अध्यक्ष केएल मालवीय व मंत्री श्रीप्रकाश चौबे, 2010 में अध्यक्ष नेमि कुमार जैन व मंत्री चंपालाल रजक बने। 2011 में अध्यक्ष उत्तम चंद्र जैन व मंत्री काशीराम कुशवाहा बने। 2012 में अध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर व मंत्री मनोहर लाल चतुर्वेदी तो 2014 में अध्यक्ष पवन जायसवाल व मंत्री हेमंत चौधरी बने।
2015 में अध्यक्ष संजय चौबे व मंत्री राजेश देवलिया, 2016 में अध्यक्ष नेमि कुमार जैन व मंत्री हरीकृष्ण शुक्ला बने। 2017 में अध्यक्ष काशीराम कुशवाहा व मंत्री शंभूदयाल शर्मा, 2019 में श्रीप्रकाश चौबे व मंत्री हरिराम राजपूत बने।
2020 में अध्यक्ष ओमप्रकाश घोष व मंत्री शंकर कुशवाहा, 2021 में अध्यक्ष नेमि कुमार जैन व मंत्री राजीव कुमार जैन चुने गए। वर्तमान में अध्यक्ष ब्रजेंद्र यादव व महामंत्री महेंद्र कुमार जैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed