पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five miscreants arrested after an encounter; two sustained gunshot wounds to the leg.

Lalitpur News: मुठभेड़ के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants arrested after an encounter; two sustained gunshot wounds to the leg.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। आरोपियों के कब्जे से पांच अवैध तमंचे, आठ जिंदा कारतूस, पांच खोखा कारतूस, 2,800 रुपये नकद और एक कार बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को सूचना मिली थी कि हत्या, लूट और चोरी जैसी वारदातों में शामिल कुछ शातिर बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से थाना पूराकलां की ओर से तालबेहट क्षेत्र में आ रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार से आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। वाहन में सवार बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा कर रुकने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें भोला कुशवाहा और राजकुमार कुशवाहा के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और मौके से तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोला कुशवाहा निवासी दतिया (मध्य प्रदेश), राजकुमार कुशवाहा निवासी झांसी, शिवम पाल निवासी दतिया, सागर शर्मा निवासी झांसी तथा रमाकांत पाल निवासी दतिया के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed