पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: TET exam begins under tight security; police personnel deployed at centers.

Lalitpur: कड़ी सुरक्षा में टीईटी की परीक्षा हुई शुरू, केंद्रों पर पुलिस बल रहा तैनात

Thu, 02 Jul 2026 12:46 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 02 Jul 2026 12:46 PM IST
सार

जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा शुरू हुई। इस परीक्षा में कुल 15,481 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Lalitpur: TET exam begins under tight security; police personnel deployed at centers.
अभ्यर्थियों की जांच करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) बृहस्पतिवार से जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। पहले दिन सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


 

Lalitpur: TET exam begins under tight security; police personnel deployed at centers.
परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लेते एसपी व डीएम। - फोटो : संवाद
जिले में आयोजित हो रही इस परीक्षा में कुल 15,481 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देश पर सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहे। परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर सघन निगरानी की गई। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed