{"_id":"6a458632d9a5b90a430c22b9","slug":"yard-remodeling-work-begins-at-the-railway-station-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-158953-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के तहत प्री-एनआई का काम बुधवार को झांसी छोर की ओर शुरू किया गया। इसमें नई लाइनों के निर्माण के साथ ही प्वाइंट को जोड़ने के साथ ही नए बॉक्स लगाए जा रहे हैं। यह प्रथम चरण का कार्य 19 जुलाई तक होना है। इस कार्य से यार्ड मेें रेल लाइनों की संख्या बढ़ जाएगी और यह रेल लाइन दूसरी रेल लाइन से जोड़ी जाएंगी। इससे ट्रेनों की समय पालनता में वृद्धि हो सकेगी।
बुधवार को झांसी एंड की ओर यार्ड में प्री-एनआई के कार्य में मंडलीय अभियंताओं की देखरेख में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते रहे। इस कार्य के दौरान चीफ पीडब्ल्यूआई मनीष कुमार, डिप्टी सीई अमित कुमार, सीएसटी आशीष सहनी, एएसटी चेतराम, अधिशासी अभियंता वीके श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
-- -- -- -
10 जुलाई से होंगी 70 से अधिक ट्रेन प्रभावित
यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए ललितपुर ठहराव वाली और ललितपुर से निकलने वाली लगभग सत्तर ट्रेन प्रभावित होंगी। इनमें कई ट्रेन निरस्त की गई हैं, जबकि कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। वहीं कई ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। वहीं खजुराहो जाने व आने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को दैलवारा से न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन होकर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
ललितपुर स्टेशन पर बुधवार को यार्ड रिमॉडलिंग का काम शुरू हो गया है। अभी प्री-एनआई का काम किया जा रहा है, जो 19 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद 20 जुलाई को नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य और 21 जुलाई से एक अगस्त तक पोस्ट इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।