पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rain raises water levels in dams; three reservoirs, including Govind Sagar, get a new lease of life.

Lalitpur News: बारिश से बांधों में बढ़ा जलस्तर, गोविंद सागर समेत तीन जलाशयों को मिला संजीवनी

Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Rain raises water levels in dams; three reservoirs, including Govind Sagar, get a new lease of life.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में मंगलवार रात हुई मानसूनी बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। वहीं, लगातार घट रहे बांधों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गोविंद सागर, शहजाद और माताटीला बांध में पानी बढ़ने से सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गोविंद सागर बांध का जलस्तर 30 जून को 359.12 मीटर था, जो एक जुलाई को बढ़कर 359.21 मीटर हो गया। इसी तरह शहजाद बांध का जलस्तर 317.90 मीटर से बढ़कर 318.05 मीटर और माताटीला बांध का जलस्तर 301.93 मीटर से बढ़कर 302.09 मीटर पहुंच गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में मानसून सक्रिय रहा तो बांधों में जलभराव की स्थिति और बेहतर होगी। बारिश से किसानों में भी उत्साह देखा गया, क्योंकि इससे खरीफ फसलों की बुवाई और सिंचाई की उम्मीदें बढ़ गई हैं। हालांकि, जिले के बंडई बांध का जलस्तर घटा है। 30 जून को इसका जलस्तर 397.10 मीटर था, जो एक जुलाई को घटकर 397.00 मीटर रह गया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अनुसार गोविंद सागर बांध क्षेत्र में 75 मिमी, शहजाद में 20 मिमी, सजनाम में 22 मिमी, उटारी में तीन मिमी, राजघाट क्षेत्र में 34 मिमी, माताटीला में 80 मिमी, कचनौंदा में 21 मिमी और भौंरट बांध क्षेत्र में 24 मिमी वर्षा दर्ज की गई। नोडल अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड भूपेश सुहेरा ने बताया कि गोविंद सागर, शहजाद और माताटीला बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से जलस्तर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य क्षेत्रों में हुई वर्षा का भी विभिन्न बांधों के जलभराव पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------

बॉक्स : 24 घंटे में बांधों के जलस्तर में बढ़ोतरी

बांध
30 जून
1 जुलाई
बढ़ोतरी
गोविंद सागर
359.12 मीटर
359.21 मीटर
0.09 मीटर
शहजाद
317.90 मीटर
318.05 मीटर
0.15 मीटर
माताटीला 301.93 मीटर
302.09 मीटर
0.16 मीटर
---------------------------------
बांध क्षेत्रों में हुई इतनी बारिश
जनपद के गोविंद सागर बांध में 75 मिमी., शहजाद बांध में 20 मिमी., सजनाम बांध में 22 मिमी., उटारी बांध में 3 मिमी., राजघाट बांध क्षेत्र में 34 मिमी., माताटीला में 80 मिमी, कचनौंदा बांध में 21 मिमी., भौंरट बांध क्षेत्र में 24 मिमी. बारिश सोमवार तक दर्ज की गई है।
-------
गोविंद सागर, शहजाद और माताटीला बांध के कैचमेट एरिया में बारिश होने से जलस्तर बढ़ा हे। इसके साथ जनपद के अन्य क्षेत्रों में हुई बारिश का फायदा अन्य बांधों के जलस्तर को बढ़ाने में हुआ है।
भूपेश सुहेरा, नोड़ल अधिकारी/अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed