सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   GIC warns of action against absent examiners during evaluation

Lalitpur News: जीआईसी में मूल्यांकन के दौरान अनुपस्थित परीक्षकों को कार्रवाई की चेतावनी

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
GIC warns of action against absent examiners during evaluation
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। हाईस्कूल एवं इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का राजकीय इंटर कॉलेज में मूल्यांकन चल रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश ने इसका निरीक्षण किया। हाईस्कूल में 38 में से 12 उप प्रधान परीक्षक, 362 में से 160 परीक्षक एवं 20 में से दो अंकेक्षक अनुपस्थित मिले। इंटरमीडिएट में 21 में से पांच उप प्रधान परीक्षक, 138 में से 71 परीक्षक एवं आठ में से पांच अंकेक्षक अनुपस्थित मिले। उन्होंने मूल्यांकन के लिए नियुक्त प्रधानाचार्य/शिक्षकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, हिंदी और सामान्य हिंदी के परीक्षकों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की गई। अनुपस्थित चल रहे उप प्रधान परीक्षक एवं अंकेक्षकों को तत्काल प्रभाव से मूल्यांकन कार्य किए जाने के लिए केंद्र पर उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए। हाईस्कूल मूल्यांकन कार्य पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने संतुष्टि जाहिर की। इस दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी, पर्यवेक्षक नंदलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed