सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jal Jeevan Mission employees attacked by bees, three injured

Lalitpur News: जलजीवन मिशन के कर्मचारियों पर मुधमक्खियों ने किया हमला, तीन आहत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission employees attacked by bees, three injured
विज्ञापन
- तीन अन्य ने टंकी में छिपकर बचाई जान, टंकी का निरीक्षण करने दौरान हुई घटना
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। तहसील मड़ावरा के ग्राम तलऊ में बुधवार की शाम को जलजीवन मिशन के कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसमें तीन कर्मचारी मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। वहीं तीन अन्य कर्मचारियों ने पानी की टंकी के अंदर तीन घंटे तक छिपकर अपनी जान बचाई। बुधवार की शाम करीब 4 बजे जलजीवन मिशन के छह कर्मचारी ग्राम तलऊ में बनी जल जीवन मिशन की पानी की टंकी का निरीक्षण करने के लिए गए थे। निरीक्षण के दौरान वह पानी की टंकी पर लगे मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इससे वहां पर हड़कंप मच गया और सभी कर्मचारी मधुमक्खियों से बचने का प्रयास करने लगे। लेकिन सैकड़ों की संख्या में मधुमक्खियों ने उन पर डंक से हमला किया। मधुमक्खियों के हमले में लोकेश यादव (24), गोलू दीक्षित (31) और राधेश्याम यादव (53) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टीम के अन्य तीन सदस्य मधुमक्खियों से बचने के लिए पानी की टंकी के अंदर ही छिप गए। यह तीनों ही करीब तीन घंटे तक टंकी के भीतर ही रहे और शाम करीब 7 बजे तब बाहर आए, जब मधुमक्खियां शांत हो गई थी।
---------
पहले भी मधुमक्खियां कर चुकी है हमला, एडीएम नमामि गंगे और सीडीओ हुए थे घायल
25 मई 2025 को जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवगढ़ बौद्ध गुफा के पास जलजीवन मिशन की परियोजना का निरीक्षण करने के लिए अधिकारी गए थे। यहां पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। जिसमें तत्काली सीडीओ कमलाकांत पांडेय, एडीएम नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव सहित आधा दर्जन से अधिक अधिकारी व कर्मचारी घायल हो गए थे। एडीएम नमामि गंगे की हालत गंभीर होने पर उनको मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed