सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jhansi-Bina MEMU train will be cancelled for three days, Samta, Chhattisgarh, Yeshwantpur will run late.

Lalitpur News: तीन दिन निरस्त रहेगी झांसी-बीना मेमू ट्रेन, समता, छत्तीसगढ़, यशवंतपुर चलेंगी विलंब से

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Jhansi-Bina MEMU train will be cancelled for three days, Samta, Chhattisgarh, Yeshwantpur will run late.
विज्ञापन
जाखलौन स्टेशन के यार्ड में होना है रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जाखलौन यार्ड में रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य को देखते हुए बीना-ललितपुर और ललितपुर-बीना मेमू ट्रेन तीन दिन निरस्त रहेगी। वहीं, साबरमती, समता, छत्तीसगढ़, निजामुद्दीन-यशवंतपुर और चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन 70 मिनट से दो घंटे तक विलंब से चलेंगी।
जाखलौन यार्ड में रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से तीन दिन तक बीना-ललितपुर और ललितपुर-बीना मेमू ट्रेनों को 12 से 14 मार्च तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही 19165 अहमदाबाद-डिब्रूगढ़ साबरमती एक्सप्रेस 12 मार्च को 15 मिनट और 14 मार्च को तीस मिनट विलंब रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम 13 और 14 मार्च को झांसी 120 मिनट विलंब रहेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-कोरबा एक्सप्रेस 13 व 14 मार्च को 100 मिनट तक लेट रहेगी। वहीं, 12630 निजामुद्दीन-यशवंतपुर 13 मार्च को झांसी मंडल में 70 मिनट विलंब रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर 14 मार्च को झांसी मंडल में 70 मिनट विलंब रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज-हड़पसर विशेष ट्रेन का होगा संचालन
रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज-हड़पसर विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन एक अप्रैल से शुरू होगा, जो 15 जुलाई तक संचालित होगी। गाड़ी संख्या 04107 प्रयागराज-हड़पसर विशेष ट्रेन एक अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज से सुबह 10:20 बजे चलकर शंकरगढ़, मानिकपुर, चित्रकूट, खजुराहो, टीकमगढ़ होते हुए ललितपुर स्टेशन पर उसी रात 9:03 बजे आएगी, जो बीना, रानीकमलापति, भुसावल होते हुए हड़पसर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04108 हड़पसर-प्रयागराज प्रत्येक बृहस्पतिवार को दो अप्रैल से रात 10:40 बजे चलकर दूसरे दिन शुक्रवार को शाम 6:18 बजे पहुंचेगी, जो टीकमगढ़, मानिकपुर के रास्ते प्रयागराज के लिए रवाना होगी। यह जानकारी झांसी रेलवे पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed