{"_id":"6a61fe8e2fa7898a490a4c35","slug":"lalitpur-three-cousins-riding-a-motorcycle-died-after-being-hit-by-a-speeding-truck-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत, रोंडा गांव के पास हाईवे पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों की मौत, रोंडा गांव के पास हाईवे पर हुआ हादसा
Thu, 23 Jul 2026 05:14 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 23 Jul 2026 05:14 PM IST
सार
एक ही परिवार के तीन चचेरे भाइयों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ट्रक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
इमरजेंसी के बाहर मौजूद भीड़।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईवे-44 पर ग्राम रोंडा के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान ग्राम रोंडा निवासी 15 वर्षीय अभिषेक पुत्र बृजभान, 12 वर्षीय शनि पुत्र जगभान और 12 वर्षीय अंशुल पुत्र रूपलाल पाल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक तीनों किशोर घर से नारियल का प्रसाद लेकर बाइक से खेत जा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे-44 के डिवाइडर पर बैरिकेडिंग के रूप में लोहे की जाली लगाए जाने के कारण उन्हें सड़क पार करने के लिए गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बने कट (क्रॉसिंग) तक जाना पड़ता है। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रक की तलाश में जुटी है। एक ही परिवार के तीन चचेरे भाइयों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।