फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Last rites of brother-in-law and brother-in-law performed amidst a somber atmosphere.

Lalitpur News: गमगीन माहौल में जीजा-साले का हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 23 Jul 2026 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Last rites of brother-in-law and brother-in-law performed amidst a somber atmosphere.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गमगीन माहौल के बीच बुधवार को जीजा-साले के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। पुलिस घटना के अन्य पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
थाना बानपुर के ग्राम तेरा निवासी 18 वर्षीय मुनीम अहिरवार और उसके जीजा 22 वर्षीय राघवेंद्र निवासी ग्राम गौना थाना नाराहट 21 जुलाई को खेत पर फसल में दवा छिड़कने को गए थे। रात तक वह दोनों वापस घर नहीं लौटे तो परिजन खेत पर पहुंचे। यहां कुएं के पास उनके मोबाइल व चप्पल रखी मिली थी। आंशका पर कुएं के अंदर खोजबीन की गई तो पानी में दोनों के शव मिले। फायर ब्रिगेड और बानपुर पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जीजा-साले की मौत होने के बाद गांव में मातम छा गया था। पोस्टमार्टम में दोनों की मौत पानी में डूबने से हुई है। दोनों का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुएं से पानी खींचते समय दोनों के पैर फिसल जाने से कुएं में गिर जाना पाया गया है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed