फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mobile shop burgled of goods worth 30,000 after breaking the shutter lock.

Lalitpur News: शटर का ताला तोड़कर मोबाइल की दुकान से 30 हजार की चोरी

Thu, 23 Jul 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Mobile shop burgled of goods worth 30,000 after breaking the shutter lock.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। चोरों के हौसले बुलंद है। थाने से चंद मीटर की दूरी पर पंजाब नेशनल बैंक के पास चोरों ने मोबाइल के दुकान का ताला तोड़ कर 50 हजार रुपये का सामान व नकदी चुरा ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

पंजाब नेशनल बैंक के पास सिंघाई मार्केट में आशीष अवस्थी की मोबाइल की दुकान है। जिसमें वह मोबाइल बेचने के साथ ही उसे सही करने और एसेसरीज बेचने का कार्य करता है।रोज की तरह की मंगलवार शाम को दुकान बंद कर घर चला गया। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने उसे फोन कर बताया कि उसकी दुकान के ताले टूटे पड़े हैं। मौके पर जाकर देख तो दुकान का पूरा सामान बिखरा और गल्ले से पैसा गायब था। दुकान संचालक ने बताया कि दो मोबाइल, एसेसरीज, होम थियेटर साउंड व एक एलसीडी और 10-11 हजार रुपये नकदी समेत करीब 30 हजार रुपये चोरी गए है। इस दौरान चोरों ने पास में स्थित एक अन्य मोबाइल शॉप के ताले चटकाने की कोशिश की लेकिन ताला नहीं टूटा। इससे उसकी दुकान बच गई। सूचना पर व्यापारी नेता और पुलिस मौके पर पहुंच गई। नेताओं ने पुलिस से मुलाकात कर घटना के खुलासा करने की मांग रखी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद मिला। जिससे चोरी कैमरे में कैद नहीं हो सकी।
विज्ञापन

वर्जन
कस्बे में एक दुकान पर चोरी की घटना संज्ञान में आई है। पुलिस को जांच कर घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।-आलोक कुमार अग्रहरि, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed