फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The new Bar Executive Committee will take important decisions in the interest of advocates.

Lalitpur News: नई बार कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हित में लेगी अहम फैसले

Thu, 23 Jul 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The new Bar Executive Committee will take important decisions in the interest of advocates.
वाई-फाई सुविधा, सदस्यता शुल्क में राहत, नए अधिवक्ताओं को चैंबर और प्रशिक्षण देने पर रहेगा फोकस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया है। नई कार्यकारिणी जिला बार को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, नए अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन देने, बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की तैयारी में है।
पदाधिकारियों ने बताया कि जिला बार भवन में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने, नए सदस्यों की सदस्यता फीस कम करने, उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेशों की प्रतियां उपलब्ध कराने, नए अधिवक्ताओं को चैंबर दिलाने तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने जैसे प्रस्तावों पर कार्य किया जाएगा। चुने जाने के बाद पदाधिकारियों ने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।
विज्ञापन

----------------------
फोटो-37
अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके साथ होने वाली किसी भी प्रकार की मनमानी के खिलाफ संगठन स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। युवा अधिवक्ताओं को बार में स्थापित होने के लिए उचित मंच और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। बार भवन और चैंबरों की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल तथा पुस्तकालय व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। वाहन स्टैंड की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन से समन्वय किया जाएगा। न्यायिक और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचारमुक्त वातावरण के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

— राजेश देवलिया, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन
--------------------------------
फोटो-16
नए सदस्यों का जिला बार सदस्यता शुल्क 2500 रुपये से घटाकर 500 रुपये कराने का प्रयास किया जाएगा। जिला बार भवन को वाई-फाई सुविधा से जोड़ा जाएगा। उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेशों की प्रतियां वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं को बार के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। नए अधिवक्ताओं के लिए नियमित रूप से कानूनी जानकारी और प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

— लखनलाल यादव, महामंत्री, जिला बार एसोसिएशन
----------------------------
फोटो-17
कोषाध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निर्वहन किया जाएगा। बार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर अधिवक्ताओं के हित में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
— अर्चना परमार, कोषाध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन
-----------------------
फोटो-18

जिला बार एसोसिएशन में मिली जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाया जाएगा। वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाई जाएगी। नए अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। कचहरी परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए भी पहल की जाएगी।
— अजय कुशवाहा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed