फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Old parts used in new handpump; take action against the contractor: ADM

नए हैंडपंप में पुराना सामान लगाया, ठेकेदार पर करें कार्रवाई : एडीएम

Fri, 31 Jul 2026 02:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Old parts used in new handpump; take action against the contractor: ADM
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को नगर निकायों की समीक्षा बैठक में 15वें वित्त से प्राप्त राशि से हो रहे कार्यों की एडीएम वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा ने समीक्षा की। नगर पंचायत बड़ागांव में नए हैंडपंप में पुराना सामान लगाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मऊरानीपुर में 12 में चार कार्य शुरू न होने पर अधिकारी को फटकार भी लगाई।
एडीएम ने चिरगांव में भी किए जा रहे कार्यों पर नाराजगी जताई और जिम्मेदार कर्मचारी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। नगर पालिका समथर में सात कार्य लंबित होने पर भी फटकार लगाई। सभी निकायों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में ईओ खुद संज्ञान लेते हुए हस्ताक्षर कर पोर्टल पर अपलोड करें। यदि इस कार्य में कोताही बरती जाती है तो कार्रवाई होगी। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय समग्र विकास योजना, एमआरएफ कान्हा गोशाला, पौधरोपण के साथ ही अवस्थापना के कामों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

एडीएम बोलीं कि सभी निकायों में पड़ाव स्थल बनाया जाना है। ऐसे में 15 दिनों में भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजें। ऐसे स्थान जहां अधिक से अधिक लोग बस/टैक्सी के लिए आने-जाने के लिए एकत्र होते हों, उन्हें प्राथमिकता से चुना जाए। पड़ाव स्थल पर शेड तैयार करते हुए पीने का पानी, शौचालय, बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है। इसके अलावा उन्होंने निकाय की आय बढ़ाने के लिए भी अभिनव कार्य करने का सुझाव दिया। नगर निकायों के सुंदर व्यवस्थापन के लिए नगर पालिका, नगर पंचायतों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं मिलें। जीवन स्तर बेहतर हो, इस पर फोकस करते हुए कार्य करें। अधिकारियों को जनसुनवाई करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed