{"_id":"69c59e952a9999ba07036ec6","slug":"preparations-underway-to-provide-relief-during-summer-by-extending-pipelines-to-three-stepwells-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-153772-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तीन बावड़ियों में पाइपलाइन विस्तार कर गर्मियों में राहत देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तीन बावड़ियों में पाइपलाइन विस्तार कर गर्मियों में राहत देने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
37 कुआं भी पेयजलापूर्ति को तैयार,पालिका ने शुरू की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में गर्मियों में पानी के संकट को दूर करने के लिए तीन बावड़ियों से नगर पालिका द्वारा पाइप लाइन विस्तार किया जा रहा है। बावड़ियों ने उन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाएगी, जहां पानी का अधिक संकट है।
शहर में पेयजल की समस्या अभी से गहराने लगी है। नगर पालिका ने तीन बावड़ियों की सफाई और उनके सुंदरीकरण के बाद अब इनसे पेयजलापूर्ति के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के साथ बावड़ियों का निरीक्षण किया और शहर में स्थित तीन बावड़ियों से पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में गर्मियों में पेयजलापूर्ति करने की योजना पर मंथन किया। बताया गया कि रावर स्कूल की बावड़ी में पाइपलाइन डाली गई है और उसमें पानी की क्षमता के अनुसार पेयजल प्रभावित वाले क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति की जाएगी। वहीं ललितेश्वरी माता मंदिर वाली बावड़ी में सोलर पंप से पानी की आपूर्ति हो रही है। वहीं चौहान बावड़ी में भी पेयजलापूर्ति की संभावनाएं देखते हुए पाइपलाइन बिछाए जाने पर योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही शहर में तीनों बावड़ियों से पेयजलापूर्ति पर काम शुरू किया जाएगा।
-- -- -- -
सफाई व सुंदरीकरण के बाद 37 कुएं भी पेयजल को तैयार
शहर में लगभग 40 मं से नगर पालिका द्वारा 37 कुओं का सुंदरीकरण और सफाई का कार्य पूरा हो गया है। इन कुओं में नगर पालिका द्वारा सफाई कराई गई, रंगाई पुताई के साथ ही इसमें सोलर व बिजलीयुक्त पानी की मोटर कनेक्शन भी कराए जा चुके हैं।
-- -- -- -- -
शहर में तीन बावड़ियों से शहर में पेयजल समस्या वाले क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार कर पेयजलापूर्ति की जाएगी। इसके लिए कार्य किया जा रहा है।
-दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।
Trending Videos