{"_id":"698b7c2703a158a3b30ca864","slug":"roar-against-alcohol-hidden-behind-the-veil-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-151400-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: घूंघट की ओट से भरी शराब के खिलाफ हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: घूंघट की ओट से भरी शराब के खिलाफ हुंकार
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पहुंचीं महिलाओं ने किया प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन
लगाया आरोप - शराब ने किया पूरे गांव को बर्बाद, बच्चों की शादी तक नहीं हो रही
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शराबियों से परेशान ब्लॉक जखौरा के ग्राम सतगता की महिलाएं मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं। शराब की दुकान हटाने के लिए प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी से शराब की दुकान निरस्त कर गांव से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की।
ब्लॉक जखौरा के ग्राम सतगता की 50 से अधिक महिलाओं ने कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि उनके गांव में देसी शराब की दुकान लंबे समय से चलाई जा रही है। इससे उनका पूरा गांव बर्बाद हो चुका है। उनके बच्चों की शादी तक नहीं हो रही है। बीच गांव में कलारी (शराब की दुकान) को देखकर कोई भी व्यक्ति यहां रिश्ता करने को तैयार नहीं है। बच्चों और युवाओं में आपराधिक प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। लोग मां बहन के पवित्र रिश्ते को भूलते जा रहे हैं।
छोटे बच्चे शराब के आदी हो रहे हैं। नशे में चलाए जा रहे वाहनों की टक्कर से उनके गांव में ही कई मौतें हो चुकी हैं। उनके गांव में पुरुष वर्ग द्वारा घर की ही महिलाओं को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। कलारी के पास में ही मंदिर है और इंटर कॉलेज का रास्ता भी यहीं से जाता है। इससे छात्राओं को स्कूल जाने में समस्या आ रही है।
ग्रामीण महिला संगठन के बैनर तले कलक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही दुकान को नहीं हटाया जाता है तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, धरना प्रदर्शन करेंगी। ज्ञापन पर रोशनी, ममता, अनीता, कृष्णा गुड्डी, अर्चना, भारती, राजकुमारी, रूपवती, विद्यादेवी आदि के हस्ताक्षर हैं।
Trending Videos