सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A tractor-trolley loaded with khair wood was caught in the Madawara range.

Lalitpur News: मड़ावरा रेंज में खैर की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
A tractor-trolley loaded with khair wood was caught in the Madawara range.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मड़ावरा। वन विभाग की ओर से अवैध कटान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़ावरा रेंज में खैर की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। विभाग ने वाहन को सीजकर रेंज में खड़ा कर दिया। वहीं, अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मड़ावरा रेंजर अशोक यादव के नेतृत्व में वन क्षेत्र में अवैध कटान को रोकने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। उप वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी, तभी उन्हें ग्राम सौरई के पास खैर की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दी। रोकने पर चालक भाग गया। पुलिस ने वाहन को लकड़ी के साथ सीज कर थाने ले आई। वहीं, अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। वाहन में 21 बोटी लकड़ी लदी थी। यह करीब 1.90 लाख की बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान वन दारोगा प्रशांत खरे, वन रक्षक तनुज तिवारी, गया प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी पकड़ी जा चुकी है खैर की लकड़ी
जनपद में लकड़ी माफिया सक्रिय हैं। कहीं प्रतिबंधित पेड़ों का कटान हो रहा है तो कहीं अन्य पेड़ काटे जा रहे हैं। बार ब्लॉक क्षेत्र में चंदन वन से सैकड़ों पेड़ धीरे-धीरे कट गए। फिलहाल महरौनी, मड़ावरा, ललितपुर रेंज में प्रतिबंधित खैर के पेड़ों की कटान पर विभाग सख्त है। बीते दिन मड़ावरा रेंज में प्रतिबंधित खैर के पेड़ कटने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित लकड़ी वन विभाग की टीम ने पकड़ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed