Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Jhansi RPF's 'Toofan' could detect a crime at a glance; upon retirement, he was given an emotional farewell with a silver crown.
{"_id":"698bfdb913ad9ee8ee0ccc76","slug":"video-jhansi-rpfs-toofan-could-detect-a-crime-at-a-glance-upon-retirement-he-was-given-an-emotional-farewell-with-a-silver-crown-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सूंघते ही जुर्म का सुराग पकड़ लेता था झांसी आरपीएफ का ‘तूफान’, सेवानिवृत्त होने पर चांदी का मुकुट पहनाकर दी गई भावुक विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूंघते ही जुर्म का सुराग पकड़ लेता था झांसी आरपीएफ का ‘तूफान’, सेवानिवृत्त होने पर चांदी का मुकुट पहनाकर दी गई भावुक विदाई
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:25 AM IST
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का खोजी कुत्ता ‘तूफान’ अपनी तेज सूंघने की क्षमता के कारण सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत आधार रहा। अपराधियों की गंध पहचान कर सुराग तक पहुंचना उसकी खासियत थी, जिससे उसने अपने 10 साल के सेवाकाल में कई जटिल मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। एक दशक तक निष्ठावान सेवा के बाद तूफान मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गया। विदाई समारोह के दौरान उसे चांदी का मुकुट पहनाया गया और फूल मालाओं से सम्मानित किया गया।
इलाइट-चित्रा चौराहा रोड पर स्थित आरपीएफ स्वान दल कार्यालय में सहायक कमांडेंट आरपीएफ कृष्णानंद तिवारी के मुख्य आतिथ्य में तूफान काे विदाई दी गई। इस मौके पर सीआईबी प्रभारी ओम प्रकाश यादव, स्टेशन पोस्ट प्रभारी और लोको प्रभारी विकास पंचोली, इंस्पेक्टर राजकुमारी गुर्जर के अलावा अन्य स्टाफ ने मिलकर सामूहिक भोज कराया। इसके बाद अफसरों ने फूल मालाओं से स्वागत कर उसे सलामी दी। अधिकारियों ने तूफान के सेवाकाल में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर मौजूद स्टाफ भावुक हो उठा। सीआईबी प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में दो खोजी कुत्ते पैंथर और ब्रूनो हैं। इनके अलावा नारकोटिक्स डॉग एलेक्स है, जिसे ट्रेनिंग पर भेजा गया है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार तूफान ने रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और माल गोदामों में हुई कई चोरियों का खुलासा कराया। शातिर चोरों तक पहुंचने में उसकी भूमिका निर्णायक रही, जिससे जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली। सेवानिवृत्ति के बाद तूफान को आगरा की पशु प्रेमी स्वयंसेवी संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल ने गोद लिया है, जहां अब वह सुरक्षित और स्नेहपूर्ण माहौल में आरामदायक जीवन बिताएगा। आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि तूफान केवल एक खोजी कुत्ता नहीं, बल्कि बल का सच्चा सिपाही था, जिसकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।