सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Transformer out of order in Dailwara for 15 days, power outage

Lalitpur News: दैलवारा में 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब, बिजली ठप

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Transformer out of order in Dailwara for 15 days, power outage
विज्ञापन
ग्रामीणों, किसानों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम दैलवारा के मोहल्ला छपराई में 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप चल रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि उनके मोहल्ला छपराई में लगा ट्रांसफार्मर 15 दिन से अधिक समय से खराब पड़ा है। इसकी वजह से पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप चल रही है। बताया कि अवर अभियंता को कई बार प्रार्थना पत्र देकर एवं व्यक्तिगत रूप से मिलकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी भी समस्या जस की तस है। फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। ज्ञापन पर राजेंद्र कुमार, राम सिंह बुंदेला, सूरज कुमार, हरजू, सतीश चंद, मुन्नालाल, लल्लू आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed