{"_id":"69c6dfd932151006a60b656f","slug":"rte-allotment-of-schools-for-admission-will-be-done-today-through-lottery-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-153817-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : प्रवेश के लिए आज होगा लॉटरी से विद्यालयों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : प्रवेश के लिए आज होगा लॉटरी से विद्यालयों का आवंटन
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण में आए 303 आवेदन, दो चरणों में 1157 बच्चे हो चुके हैं चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत तीसरे चरण में 303 आवेदन आए हैं। आवेदन करने वाले छात्रों को विद्यालय आवंटित करने के लिए होने वाली ऑनलाइन लॉटरी अब शनिवार को होगी। 27 मार्च को होने वाली लॉटरी प्रक्रिया रामनवमी अवकाश के चलते शासन स्तर से एक दिन के लिए टाली गई है।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश देने के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित रहती है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए जिले में तीन चरणों की यह प्रक्रिया शुरू हुई थी। फरवरी माह से प्रथम चरण चरण की प्रक्रिया हुई थी। इसके बाद 21 फरवरी से दूसरे चरण की प्रक्रिया हुई जो नौ मार्च तक चली। इसके बाद तीसरे चरण के लिए 11 मार्च से आवेदन शुरू होकर 25 मार्च तक चले। इसमें कुल 303 आवेदन ऑनलाइन भरे गए थे। आवेदनों के सत्यापन के बाद 27 मार्च को ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के जरिए बच्चों को विद्यालय आवंटित किए जाने थे। लेकिन इस दिन रामनवमी का अवकाश होने के चलते अब प्रक्रिया एक दिन टल गयी।
डीसी सामूहिक सहभागिता प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरे चरण के लिए आए आवेदन की लॉटरी प्रक्रिया रामनवमी का अवकाश होने के चलते अब 28 मार्च को होगी। वहीं, पहले और दूसरे चरण में चयनित बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश कराया जा रहा है।
-- -- -- -- -- --
आरटीई के तहत चली तीन चरणों की प्रक्रिया
चरण - कुल आवेदन - चयनित छात्र
प्रथम - 2273 - 892
दूसरा - 619 - 265
तीसरा - 303 - लॉटरी शेष
-- -- -- -- -- -- -
प्रवेश के नाम पर अभिभावकों को परेशान करने वाले विद्यालयों को बीएसए ने दी चेतावनी
डीसी सामूहिक सहभागिता प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित होने वाले बच्चों को विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में कुछ निजी विद्यालय प्रबंधन के द्वारा कागजातों सहित अन्य तरीके से परेशान करने की शिकायत बीएसए के समक्ष आ रही है। इसे बीएसए रणवीर सिंह ने गंभीरता से लिया और प्रवेश के नाम पर किसी को परेशान न करने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही, कहा कि जो बच्चे विद्यालय में प्रवेश नहीं ले रहे हैं उनके अभिभावकों से लिखित में प्रमाण लें जिसमें प्रवेश न लेने का कारण भी लिखें।
Trending Videos