{"_id":"698231b5c2e2213f9d056dc6","slug":"sleepers-and-ballast-will-be-replaced-for-three-lines-at-the-railway-station-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-151034-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर तीन लाइनों के बदले जाएंगे स्लीपर और गिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर तीन लाइनों के बदले जाएंगे स्लीपर और गिट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
- पानी की निकासी को रेल पटरियों के मध्य होगा नाली का पुनर्निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक और दो के मध्य तीन रेल लाइनों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए इन तीनों रेललाइन के स्लीपर बदलने के साथ ही गिट्टी की सफाई कराई जाएगी। वहीं, पानी की निकासी के लिए रेल लाइनों के मध्य बनी नाली का पुनर्निर्माण भी कराया जाएगा।
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक पर ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए रेल पटरियों के पुराने स्लीपर हटाकर नए स्लीपर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही यहां स्लीपरों के मध्य पुरानी गिट्टी को हटाकर सफाई कराई जा रही है, ताकि गंदगी को दूर किया जा सके और यात्रियों को गंदगी की वजह से परेशानी न हो। इसके लिए सुबह की ट्रेनों के निकाले जाने के बाद डेढ़ बजे से ढाई घंटे का ब्लॉक लेकर काम कराया जा रहा है, ताकि यह काम तेजी से पूरा हो सके। हालांकि अभी यहां प्लेटफार्म एक पर लगभग आधा काम ही पूरा हो सका है। वहीं, अब रेलवे द्वारा यहां प्लेटफार्म एक और दो के बीच की दो अन्य रेल पटरियों के लिए भी पुराने व खराब हो रहे स्लीपरों को हटाकर नए स्लीपर लगाए जाएंगे और इन रेल लाइनों की गिट्टी भी बदलकर इसमें भरे कचरे को हटाया जाएगा।
-- -- -- --
दो इंच बढ़ जाएगी रेल पटरियों की ऊंचाई
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक और दो के मध्य तीनों रेल लाइनों के लिए लगाए जा रहे स्लीपर पुराने स्लीपर से लगभग दो इंच ऊंचे हैं। ऐसे में अब नए स्लीपर लगने के बाद नई रेल लाइनों की ऊंचाई भी बढ़ जाएगी।
-- -- -- -- --
प्लेटफार्म पर लगेंगे नए टाइल्स, होगी मरम्मत
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का भी नवीनीकरण किया जाना है। जल्द ही इसका काम भी शुरू किया जाएगा। इसके चलते यहां नए टाइल्स लगाए जाएंगे और इसकी ऊंचाई भी रेल पटरियों के अनुसार कुछ इंच बढ़ाई जाएगी।
-- -- -- -- -
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित रेल संचालन के लिए रेल पटरियों के पुराने स्लीपर सुरक्षा की दृष्टि से हटाकर नए स्लीपर लगाए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य कार्य भी कराए जाने हैं। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
Trending Videos