{"_id":"6982322e446247e8910180c8","slug":"the-executing-agency-forgot-to-repair-the-road-after-laying-the-pipeline-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-151025-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पाइपलाइन डालकर सड़क की मरम्मत कराना भूली कार्यदायी संस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पाइपलाइन डालकर सड़क की मरम्मत कराना भूली कार्यदायी संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन
जल जीवन मिशन योजना ने ग्रामीण इलाकों में चमचमाती सड़कों को लगाया ग्रहण
अधिकांश सड़कें दलदल में तब्दील होने से लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-सौजना-डोंगराखुर्द। जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 560 ग्रामों में 15 पेयजल योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वर्तमान में 525 ग्रामों में 148 टंकियों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इस योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए सड़कें खोदी तो गईं लेकिन कार्यदायी संस्था की ओर से ठीक से मरम्मत नहीं की गई। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश सड़कें दलदल में तब्दील हो गई हैं।
जल निगम के अनुसार जनपद में पाइपलाइन बिछाने के लिए कुल 1143 किलोमीटर सड़कों की खोदाई की गई थी। इसके सापेक्ष 1135 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। अवशेष सड़क पुनर्स्थापना का कार्य 8 किलोमीटर क्षेत्र में विकास खंड बार अंतर्गत भौराट–बंधा पर निर्मित बिल्ला–मोगान योजना से संबंधित 23 ग्रामों में लंबित है।
फोटो- 03
डोगराखुर्द में पाइपलाइन डालने के लिए सड़कें खोद दी गईं लेकिन इसके बाद यहां पर मरम्मत कार्य होने के बाद सड़क पर दलदल हो गया है। इससे ग्रामीणों को निकलने में परेशानी हो रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो- 04
सौजना अंतर्गत ग्राम गुंजोरा में पाइपलाइन तो डाली गई, इसके लिए सड़क खोदने के मरम्मत कार्य में लापरवाही व मानक विहीन कार्य किया गया है। साथ ही कहीं-कहीं तो मरम्मत भी नहीं की गई है जिससे सड़कें दलदल में तब्दील हो गईं। इससे लोगों का निकलना दूभर हो गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो- 05,06
ग्राम सौजना के ठकरास मोहल्ले का भी बुरा हाल है। यहां पाइपलाइन डालने के बाद मरम्मत न होने के कारण सड़क पूरी तरह से दलदल में तब्दील हो गई है। साथ ही लीकेज सही न होने से सड़क पर जलभराव की स्थिति है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी असुविधा हो रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-11
पाइपलाइन के लिए खोदी सड़क पर बने गड्ढों में भरा बारिश का पानी
मड़ावरा। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लिधौरा में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क को जगह-जगह तोड़ा गया लेकिन उसकी अब तक कोई मरम्मत नहीं की गई जिससे ग्राम वासियों को आवा गमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से उनमें अभी बरसाती पानी भरा हुआ है इससे उनमें से निकलने में लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है लोगों ने जिला अधिकारी से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है
000000000000
फोटो- 07
पाल बस्ती तक जल निगम ने पाइपलाइन बिछाई है। लेकिन मरम्मत कार्य ठीक ढंग से नहीं किया है। -रम्मू, निवासी गुंजरा
-- -- -- -- -- -- -
फोटो- 08
कई जगह पर लीकेज है लेकिन उन्हें सुधारा नहीं गया, चिह्नित कर छोड़ दिया है। इससे सड़क पर पानी बहता है। -रमेश, निवासी सौजना
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो-9
गांव में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क को जगह-जगह तोड़ा गया लेकिन अब तक सड़क की कोई मरम्मत नहीं की गई है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की जानी चाहिए। -संतोष यादव, निवासी ग्राम लिधौरा
0000000000000000
फोटो-10
सड़क मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की जानी चाहिए। -बलराम, निवासी ग्राम लिधौरा
00000000000000000000
वर्जन
जहां पर भी सड़कों की ठीक ढंग मरम्मत नहीं हुई है, ऐसी जगह को चिह्नित कर वहां ठीक से सड़क मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। -राजेश श्रीवास्तव, एडीएम नमामि गंगे।
Trending Videos