{"_id":"6a78e1707a8ed8a51e0e7f5a","slug":"snakes-bite-four-people-in-different-areas-in-24-hours-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-161034-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 24 घंटे में सांप ने अलग-अलग क्षेत्रों में चार लोगों को डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 24 घंटे में सांप ने अलग-अलग क्षेत्रों में चार लोगों को डसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार की रात को एक युवती सहित चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर सभी को उनके परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार बताया गया है।
शहर के मोहल्ला बड़ापुरा निवासी रोहित कुशवाहा शनिवार शाम करीब सात बजे अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ में डस लिया। नींद खुलने पर रोहित ने कमरे से बाहर जाते सांप को देखा और मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उसने चिकित्सकों को मोबाइल में सांप का वीडियो भी दिखाया। जिससे कि सांप की पहचान के आधार पर उसके इलाज में मदद मिल सके।
इसी प्रकार थाना बार अंतर्गत ग्राम देवरान निवासी 20 वर्षीय कीर्ति शनिवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर बने चबूतरे पर जा रही थी। तभी चबूतरे पर मौजूद सांप पर उसका पैर पड़ गया और सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं मध्य प्रदेश के जनपद अशोकनगर के थाना चंदेरी के ग्राम चुरावनी निवासी विनोद शनिवार की दोपहर खेत में काम कर रहा था। तभी उसे पैर में सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी उसने परिजनों को दी तो शाम करीब सात बजे परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे और भर्ती कराया।
कोतवाली सदर क्षेत्र के पचौनी गांव निवासी रूप सिंह शनिवार शाम करीब छह बजे शहजाद नदी के किनारे बैठा था। इसी दौरान उसे सांप उसके पैर में लिपट गया और डस लिया। रूप सिंह ने सांप को हाथ से पकड़कर दूर फेंक दिया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार बताया गया है।
-- -- -- -- -
झाड़फूंक के बजाए, इलाज पर जताया भरोसा तो बची जान
सांप के डसने की इन चारों घटनाओं में पीड़ितों के परिजनों ने सांप के डसने के बाद झाड़-फूंक कराने के लिए न जाते हुए जागरुकता का परिचय दिया। परिजनों ने इलाज पर भरोसा जताया और सभी को मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया। यहां सभी का समय से इलाज होने के चलते उनकी जान बच गई।