{"_id":"69c6dd7bbd6c3b0c8803cd6b","slug":"the-body-of-an-old-man-was-found-floating-in-a-pond-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-153826-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तालाब में उतराता मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तालाब में उतराता मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
फिसलकर तालाब में गिरने से मौत की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम नौहरकलां निवासी पूरन सिंह (85) का शव शुक्रवार सुबह खेत के पास स्थित तालाब में उतराता मिला। वह 25 मार्च की रात खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
मृतक के नाती केदार सिंह, निवासी ग्राम कनावट थाना चंदेरी (अशोकनगर, मध्य प्रदेश), ने बताया कि पिछले चार वर्षों से अपने नाना के साथ नौहरकलां में रह रहा है। उसने बताया कि उसके नाना जिद्दी स्वभाव के थे और अक्सर इधर-उधर घूमते रहते थे। बताया कि 25 मार्च की रात पूरन सिंह खेत पर गए थे। अगले दिन सुबह तक घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास बने तालाब में उनका शव उतराता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उसने ऐसी आशंका जताई है कि उसके नाना फिसलकर तालाब में गिर गए होंगे। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
Trending Videos