फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The Samata Express arrived three hours late, while the Utkal Express was delayed by five hours and forty-five minutes.

Lalitpur News: समता एक्सप्रेस तीन घंटे, उत्कल एक्सप्रेस पौने छह घंटे देरी से आई

Mon, 10 Aug 2026 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The Samata Express arrived three hours late, while the Utkal Express was delayed by five hours and forty-five minutes.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। डाउन रूट की ट्रेनों में चार ट्रेनें घंटों देरी से आईं। इनमें उत्कल एक्सप्रेस, हीराकुंड व समता एक्सप्रेस भी शामिल हैं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। पुरी से हरिद्वार की ओर जाने वाली डाउन रूट की उत्कल एक्सप्रेस रविवार को देर रात्रि 3.33 बजे के स्थान पर पौने छह घंटे विलंब होकर सुबह 8.20 बजे आई। विशाखापत्तनम से अमृतसर की ओर जाने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस रविवार को सुबह 5.59 बजे के स्थान पर पौने तीन घंटे विलंब होकर सुबह 8.46 में आई। इसी प्रकार डाउन रूट की ही समता एक्सप्रेस रविवार को सुबह 9.44 बजे के स्थान पर 3.50 घंटे की देरी से दोपहर 1.34 बजे ललितपुर स्टेशन पर आई। वही शाम को 7.49 बजे आने वाली पातालकोट एक्सप्रेस पौने दो घंटे विलंब होकर रात्रि साढ़े नौ बजे के बाद आई। वहीं अंतिम सूचना आने तक साप्ताहिक कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन रविवार को रात 9.13 बजे के स्थान पर ढाई घंटे विलंब होकर देर रात पौने बारह बजे आने की संभावना जताई जा रही थी। जबकि मुंबई से चलकर प्रयागराज, अयोध्या को जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस रविवार की रात को 10.32 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटे विलंब होकर देर रात 12.05 बजे आने की संभावना जताई जा रही थी। वहीं अमृतसर से चलकर विशाखापत्तनम को जाने वाली अप रूट की हीराकुंड एक्सप्रेस रविवार को दोपहर 3.18 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब होकर शाम को 7.15 बजे आई। वहीं अंतिम सूचना प्राप्त होने तक अप रूट की उत्कल एक्सप्रेस रविवार की रात 8.21 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब होकर देर रात सवा बारह बजे आने की संभावना जताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed