सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Three people, including a woman, arrested for selling marijuana in UP and MP

Lalitpur News: यूपी-एमपी में गांजा बेचने के मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a woman, arrested for selling marijuana in UP and MP
विज्ञापन
12.14 किलो गांजा और 76500 रुपये नकद बरामद, मड़ावरा पुलिस ने की कार्रवाई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद और मप्र के आसपास के क्षेत्र में ओडिशा से गांजा लाकर बेचने के मामले में महिला समेत तीन आरोपियों को मड़ावरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से 12.14 किलोग्राम गांजा और 76500 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
थाना मड़ावरा पुलिस कस्बे में अवैध ढंग से बिक रहे मादक पदार्थ के खिलाफ सोमवार को अभियान चला रही थी। सूचना पर पुराना बाजार कस्बा मड़ावरा स्थित मकान से सुलेखा और ओडिशा निवासी ईश्वर राउत व सोंडेश्वर नाइको को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से 12.14 किलोग्राम गांजा, तीन मोबाइल फोन व 76,500 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में ईश्वर व सोंडेश्वर ने बताया कि वह लोग ओडिशा से अवैध गांजा खरीदकर लाते हैं और उसे मड़ावरा में सुलेखा पाठक के यहां रख देते थे। यहां से गांजे को यूपी-एमपी के अलग अलग जनपदों में बेचकर मुनाफा कमाते थे। इससे मिलने वाले रुपयों को वह बांट लेते थे। एएसपी कालू सिंह ने बताया गांजा के साथ एक महिला और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed