सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman sets herself on fire in room after dousing herself with diesel; dies.

Lalitpur News: कमरे में खुद पर डीजल डालकर महिला ने लगाई आग, मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Woman sets herself on fire in room after dousing herself with diesel; dies.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ललितपुर। शहर के मोहल्ला बड़ापुरा में 40 वर्षीय महिला ने कमरे के अंदर खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। आग से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
परिजनों के मुताबिक राधा के पति फूलसिंह की करीब आठ माह पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगी थी। मंगलवार सुबह राधा घर पर थी। बड़ी बेटी शिल्पा रसोई में खाना बना रही थी, जबकि दूसरी बेटी और बेटा बाहर गए थे। इसी दौरान राधा कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे से धुआं उठता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुआं देखकर शिल्पा ने शोर मचाया। आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो राधा आग से गंभीर रूप से झुलसी पड़ी थी। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर सदर चौकी पुलिस और महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पति की मौत के बाद मानसिक रूप से परेशान रहने के चलते आत्मदाह करने की बात कही है। सीओ सुनील भारद्वाज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्मदाह का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed