सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1.85 lakhs were cheated from mother and son in the name of sending them abroad, FIR against two

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर मां-बेटे से 1.85 लाख ठगे, दो पर प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
1.85 lakhs were cheated from mother and son in the name of sending them abroad, FIR against two
विज्ञापन
पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट की शरण में गए पीडित तो दर्ज हुई प्राथमिकी
Trending Videos

कोर्ट के आदेश पर मुनीब वर्मा और संतोष दूबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

महराजगंज। दुबौली टोला राजी की निवासी निर्मला देवी ने बेटे दीपक वर्मा को दुबई में चालक की नौकरी दिलाने के चक्कर में 1.85 लाख रुपये गंवा दिए। आरोप है कि स्थानीय एजेंट मुनीब वर्मा और गोरखपुर के संतोष दुबे ने धोखाधड़ी की। निर्मला ने स्थानीय पुलिस और एसपी से शिकायत की थी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। कोर्ट के आदेस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।



निर्मला देवी ने याचिका में बताया कि मई 2023 में मुनीब वर्मा निवासी सोनाड़ी खास, थाना चौक से संपर्क किया। मुनीब ने गोरखपुर के एजेंट संतोष दुबे कार्यालय सिंघाड़िया, थाना खोराबार के जरिए दुबई में ड्राइवर की नौकरी और वीजा दिलाने का वादा किया। कुल 1.40 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, साथ ही गारंटी दी कि नौकरी नहीं मिलने पर पैसे वापस कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




26 मई 2023 को मुनीब ने गांव के सूरज चौधरी और रामलखन के सामने निर्मला से 1 लाख रुपये नकद लिए। 4 जून 2023 को ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर 5 हजार रुपये और लिए। 26 मार्च 2024 को दीपक, मुनीब और राजू निवासी सिंहपुर, थाना नौतनवा संतोष के ऑफिस गए और शेष 40 हजार रुपये दिए। मुनीब ने बताया कि 28 मार्च को दुबई जाना है। 27 मार्च को टिकट के नाम पर 20 हजार और लिए गए। दीपक दुबई पहुंचा तो ड्राइवर की बजाय लेबर का काम मिला। कंपनी ने शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न किया। परेशान दीपक ने मां को फोन किया।



निर्मला ने मुनीब से शिकायत की तो वह वादे से मुकर गया। 14 दिसंबर 2024 को दीपक को वापस बुलाने के नाम पर 20,000 रुपये और लिए। दीपक खुद के पैसे से इस साल खिचड़ी के दिन घर लौटा। पैसे मांगने पर मुनीब ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस तरह कुल 1.85 लाख रुपये की ठगी हुई।



निर्मला का आरोप है कि मुनीब और संतोष ने इलाके के कई लोगों को ठगा है। थाने पर शिकायत की लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। एसपी को रजिस्टर्ड पोस्ट से सूचना देने पर भी सुनवाई नहीं हुई। अब अदालत में याचिका दाखिल की है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी मुनीब वर्मा, संतोष दूबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed