सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   755 patients were treated in the health camp

Maharajganj News: स्वास्थ्य शिविर में 755 मरीजों का हुआ उपचार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
755 patients were treated in the health camp
विज्ञापन
महाराजगंज। रोटरी क्लब के तत्वावधान में रविवार को सदर ब्लाॅक के कटहरा ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने किया। इस मौके पर सीएमओ ने कहा कि रोटरी क्लब प्रतिवर्ष निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों की मदद करता है। यह नेक कार्य है। सचिव विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य कैंप में 755 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। नेत्र सर्जन डॉक्टर बीएन वर्मा ने बताया कि 303 नेत्र मरीजों की जांच में 170 मोतियाबिंद से पीड़ित मिले। सभी का ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा। शिविर में मुख्य रूप से डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. वात्सल्य गुप्ता, डॉ. बीएन वर्मा डॉ., एसके वर्मा, डॉ. राजीव मद्धेशिया, डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव, डॉ. जैनुल आबेदीन,डॉ. साजिद अहरारी, डॉ. अमित हलदार, डॉ. हेमंत श्रीवास्तव ने इलाज किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed