{"_id":"69c1ac437493425bf70eb94f","slug":"a-better-society-can-be-built-only-by-following-the-principles-of-lohia-maharajganj-news-c-227-1-sdn1001-155438-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर ही होगा बेहतर समाज का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर ही होगा बेहतर समाज का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अमर शहीदों को याद किया गया।
लोहिया जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवन, विचारों और सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि समाजवाद पंथनिरपेक्ष लोकतंत्र का पक्षधर है और इसका मूल उद्देश्य समानता और समृद्धि स्थापित करना है।
उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया के विचार और सिद्धांत आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उनके सिद्धांतों पर चलकर ही एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है और देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया हमेशा पूंजीवादी व्यवस्था के विरोधी रहे और जाति प्रथा व गैर बराबरी को समाप्त कर समतामूलक समाज की स्थापना के पक्षधर थे।
पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि डॉ. लोहिया ‘सप्त क्रांति’ और ‘चौखंभा राज’ की बात करते थे, जिससे गरीब, मजदूर, किसान और नौजवानों को सामाजिक न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया की नीतियों और सिद्धांतों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
Trending Videos