{"_id":"69d8111ce64d830e3e0e277b","slug":"a-campaign-will-be-launched-on-27th-to-stop-cow-slaughter-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-175047-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 27 को गोहत्या बंद कराने को लेकर चलाया जाएगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 27 को गोहत्या बंद कराने को लेकर चलाया जाएगा अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
गो हत्या बंद कराने के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग करेंगे
महराजगंज। वृंदावन धाम के संतों के आह्वान पर पूरे देश में गोहत्या पूर्णतः बंद कराने के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग को लेकर 27 अप्रैल को अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत पूरे देश की तहसीलों से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संयुक्त रूप से प्रार्थना पत्र भेजा जाएगा।
इसी क्रम में जनपद में वृंदावन धाम के मलूक पीठ के राजेंद्र दास जी महाराज की शिष्या संत स्नेहा का आगमन हुआ। गोरखपुर, बस्ती एवं गोंडा मंडल के 11 जिलों का इस गो सम्मान आह्वान अभियान का प्रभार संत स्नेहा को सौंपा गया है। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं जन जागरण का रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को सभी चार तहसीलों में संपर्क कार्यक्रम चलाया गया। स्थानीय गो सेवकों, गो प्रेमियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे 27 अप्रैल को अपने-अपने तहसील मुख्यालय पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रार्थना पत्र सौंपें और गोहत्या बंद करने के लिए केंद्रीय कानून बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर गो सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रभारी योगेश जायसवाल, संत निखिल महाराज, संत निवास दास एवं पंडित धनंजय मिश्रा उपस्थित रहे।
Trending Videos