सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A man was duped of Rs 1 lakh by sending a wedding invitation on WhatsApp.

Maharajganj News: व्हाट्सएप पर शादी का निमंत्रण भेज एक लाख की ठगी की

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
A man was duped of Rs 1 lakh by sending a wedding invitation on WhatsApp.
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
Trending Videos

महराजगंज। जनपद में एक कर्मचारी से शादी के निमंत्रण के बहाने एक लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सदर कोतवाली में 10 मार्च को आलिम खान नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई। आलिम खान मूल रूप से फरीदाबाद, हरियाणा के राजीव कॉलोनी, बल्लभगढ़ के निवासी हैं। वर्तमान में जनपद के डूडा विभाग में सीएलटीसी के पद पर तैनात हैं। आलिम खान ने बताया कि 26 फरवरी को उनके मोबाइल पर वेडिंग इनविटेशन नाम से एक एपीके फाइल आई। यह फाइल व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी गई थी। क्लिक करने पर फाइल शादी के निमंत्रण जैसा लगा। उन्होंने बताया कि फाइल पर क्लिक करने के बाद उनके बैंक खाते से 99,999 रुपये की निकासी हो गई। आलिम खान ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत संख्या दर्ज कराई। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आलिम खान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed