{"_id":"69b32a7adbfaf743490ba592","slug":"the-body-of-a-young-man-from-ghughli-was-found-near-the-railway-track-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-173194-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रेलवे ट्रैक के पास मिला घुघली के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रेलवे ट्रैक के पास मिला घुघली के युवक का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से लौटने के बाद रात 9 बजे किसी कार्यक्रम में जाने के लिए निकला था घर से
पास में मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार लिखा
खुशहालनगर। घुघली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी कपड़ा व्यवसायी श्याम कुमार रौनियार (26) का शव बुधवार की रात खुशहालनगर रेलवे हाल्ट स्टेशन के प्लेटफाॅर्म के पास ट्रैक पर मिला। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात लिखी है।
परिजनों के अनुसार, श्याम कुमार रौनियार अपने भाई के साथ पुरैना में रेडीमेड कपड़ों की दुकान संचालित करता था। बुधवार को दोनों भाई दुकान पर गए और रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर लौट आए। घर पहुंचने के बाद श्याम ने भाभी से कहा कि वह घर पर भोजन नहीं करेगा और किसी अन्य जगह खाने जा रहा है। आधे घंटे में वापस आने को कहकर वह घर से निकल गया।
जानकारी के अनुसार, देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसके दो भाई खोजने के लिए बाइक से निकल पड़े। कई जगह तलाशने के बाद वे घुघली रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां पूछताछ की। स्टेशन के एक कर्मचारी ने खुशहालनगर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने की जानकारी दी। इसके बाद दोनों भाई वहां पहुंचे। शव की पहचान श्याम कुमार रौनियार के रूप में हुई।
परिजनों के अनुसार, मौके पर उसका मोबाइल लगातार बज रहा था लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था। घटना की सूचना जखिरा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया।
चौकी प्रभारी जखिरा भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि मौत के लिए मैं स्वयं जिम्मेदार हूं। मेरे परिवार को परेशान न किया जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos