सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A youth was arrested with four kilograms of cannabis.

Maharajganj News: चार किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
A youth was arrested with four kilograms of cannabis.
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिले में भैरहवा पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब चार किलो गांजा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos

बरामद गांजा को तस्करी के जरिए भारत में भेजने की योजना थी। डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली कि एक मकान में तस्करी के लिए गांजा रखा गया है। नारकोटिक्स विभाग के साथ संयुक्त ऑपरेशन में रूपनदेही जिले के सिद्धार्थनगर नगरपालिका के वार्ड संख्या 10 निवासी और वर्तमान में सिद्धार्थनगर नगरपालिका के वार्ड 8 स्थित पुष्पलाल पथ पर किराए के मकान में रह रहे अरमान अली तेली (27) के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी में 3.750 किलोग्राम गांजा बरामद करके जब्त किया गया। अरमान अली तेली को हिरासत में ले लिया गया और रूपनदेही जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed