सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kiln worker seriously injured after being hit by a wedding party car

Maharajganj News: बरातियों की कार की टक्कर से भट्ठा मजदूर गंभीर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Kiln worker seriously injured after being hit by a wedding party car
विज्ञापन
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव के पास बुधवार की रात बरात में जा रही दूल्हे की कार की चपेट में आकर एक ईंट-भट्ठा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ निवासी शनि भेड़िया गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। बुधवार रात वह सड़क से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान बरात में जा रही दूल्हे की कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मजदूर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद मजदूरों और राहगीरों ने तुरंत घायल को निजी साधन से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिउटहां चौकी इंचार्ज सारिका सिंह ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। भट्ठा मालिक को भी सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed