{"_id":"69b329bc7cbe0c0aa1084f8c","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-beam-in-the-stairwell-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-173200-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीढ़ी की छत में बल्ली से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीढ़ी की छत में बल्ली से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
घटना के समय सोनू के पिता खेत और पत्नी मायके गई हुई थी
चौक बाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र के नदुआ गांव में बुधवार को एक युवक का शव घर की सीढ़ी पर टिनशेड में लगी बल्ली में गमछे के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद विधिक कार्यवाही के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, नदुआ निवासी सोनू मौर्या (26) पुत्र सुरेंद्र मौर्या ने बुधवार को दोपहर घर में किसी बात को लेकर सीढ़ी के टिनशेड में लगी बल्ली में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। उस समय घर के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। पिता खेत में काम करने गए थे, जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। ग्रामीणों में चर्चा है कि सोनू नशे का आदी था।
घर में मौजूद एक महिला स्नान कर रही थी। कुछ देर बाद जब महिला छत पर कपड़ा फैलाने के लिए पहुंची तो युवक को फंदे से लटका देख चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसी दौरान खेत से लौटे मृतक के पिता भी घर पहुंचे। परिजन आनन-फानन में उसे नीचे उतारने की कोशिश करते रहे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही बागापार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सूचना मिलने पर सोनू की पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि सोनू मौर्या नशे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में ही रहता था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
चार माह पहले हुआ था दूसरा विवाह
बताया जा रहा है कि सोनू मौर्या का दूसरा विवाह करीब चार माह पहले जनपद कुशीनगर के रामकोला में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में हुआ था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई अनिल हैदराबाद में नौकरी करता है जबकि छोटा भाई शेषराज विदेश में रहकर रोजगार करता है। इस संबंध में बागापार चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
Trending Videos