सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Action will be taken against teachers who are absent without notice.

Maharajganj News: बिना सूचना गैरहाजिर शिक्षक पर होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 02 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against teachers who are absent without notice.
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा विकास खंड के ग्राम पंचायत सेवतरी स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। आरोप है कि, विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। बीइओ की दो बार किए गए औचक निरीक्षण में अध्यापक विद्यालय में नहीं मिले। बीईओ ने रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
Trending Videos

आईजीआरएस के माध्यम से मिली शिकायत के बाद बीते सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्र ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गए थे। वहीं, बुधवार को दोबारा बीईओ ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया तो दूसरे दिन भी सहायक अध्यापक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने मौके पर अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर पर उक्त अध्यापक की अनुपस्थिति दर्ज कर मामले की विस्तृत रिपोर्ट कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी है। शिकायत के बाद बीईओ के लगातार दूसरी बार के निरीक्षण में सहायक अध्यापक की अनुपस्थिति ने आरोप की पुष्टि कर दी है।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्र ने कहा कि शिकायत के आधार पर विद्यालय का दो बार निरीक्षण किया गया है। दोनों ही अवसरों पर सहायक अध्यापक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed