{"_id":"69c1a0e0513a96c03b0fb049","slug":"administration-cracks-down-on-illegal-mining-seizes-one-truck-and-two-trolleys-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-173925-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, एक ट्रक व दो ट्रॉली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, एक ट्रक व दो ट्रॉली सीज
विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड सफेद बालू लदा ट्रक सीज कर लगाया जुर्माना
परतावल। श्यामदेउरवा क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में अवैध मिट्टी खनन और ओवरलोड वाहनों के संचालन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को अभियान चलाकर एक ट्रक और दो ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया। वाहनों पर 87,250 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान हेते हुए एसओ अभिषेक सिंह और एआरटीओ मनोज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने ओवरलोड सफेद बालू लदे एक ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया। ट्रक पर 87,250 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इसके अलावा परतावल के टोला देवीपुर क्षेत्र में मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली को भी सीज किया गया। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत अब तक चार मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली और तीन मिट्टी लदे डंपर को सीज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गौरतलब है कि क्षेत्र में लंबे समय से जेसीबी मशीनों के जरिए अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। वहीं, तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क हादसों में भी इजाफा हुआ है। हाल ही में टिमटिमवा टोला के पास डंपर की चपेट में आने से जितेंद्र निषाद की मौत हो गई थी। वहीं मलमलिया के पास हरिराम पासवान की भी हादसे में जान चली गई थी।
Trending Videos