सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After being a deputy jailer, Simran became a commercial tax officer, aiming to become a DM.

Maharajganj News: डिप्टी जेलर के बाद वाणिज्य कर अधिकारी बनीं सिमरन, डीएम बनना लक्ष्य

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
After being a deputy jailer, Simran became a commercial tax officer, aiming to become a DM.
विज्ञापन
वर्ष 2023 के परीक्षा परिणाम में डिप्टी जेलर के पद पर हुआ था चयन, प्रयागराज में है वर्तमान तैनाती
Trending Videos

बड़े भाई अश्वनी वर्मा भी उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सहायक उपनिरीक्षक दे रहे सेवा
नौतनवा। मधुबन नगर वार्ड की बेटी सिमरन सोनी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2024 के परीक्षा परिणाम में वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। इससे पहले वर्ष 2023 के परीक्षा परिणाम में उनका चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ था।
वर्तमान में वह पिछले एक वर्ष से जिला कारागार प्रयागराज में अपनी सेवा दे रही हैं। बेटी की इस सफलता पर परिवार ही नहीं बल्कि पूरे नगर को नाज है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि सिमरन के बड़े भाई अश्वनी वर्मा भी उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सहायक उपनिरीक्षक अपनी सेवा दे रहे हैं। उनकी वर्तमान तैनाती जनपद देवरिया के थाना तरकुलवा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर चयनित सिमरन सोनी का परिवार बहुत ही सामान्य है। पिता अनिल वर्मा नगर में ही अपनी ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं और मां उपमा देवी गृहिणी हैं। छोटे भाई सूरज और राहुल भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। सिमरन सोनी ने बताया कि वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर चयन होने से उनके हौसलों को पंख लगे हैं। वह इस नौकरी के साथ-साथ अब संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी भी शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में जिलाधिकारी बनकर खुद को जनसेवा के प्रति समर्पित करना चाहती हैं।
लेखपाल, जूनियर अस्सिटेंट और वन दरोगा की नौकरी ठुकरा चुकी हैं सिमरन
नौतनवा। वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर चयनित होने वाली नौतनवा की सिमरन सोनी शुरू से ही कुछ बड़ा करने की चाह में खुद को तराश रही हैं। यही कारण है कि वर्ष 2023 में एक के बाद एक लगातार लेखपाल, जूनियर अस्सिटेंट और वन दरोगा की परीक्षा में सफलता मिलने के बाद भी इन्होंने ज्वाइनिंग नहीं ली। अपनी तैयारी को यथावत रखा और वर्ष 2023 के ही यूपी पीएससी के परीक्षा परिणाम में इनका चयन डिप्टी जेलर के पद पर हो गया। परिवार की स्थिति और बेहतर पद को देखते हुए इन्होंने डिप्टी जेलर की नौकरी को स्वीकार तो कर ली लेकिन अपनी तैयारी नहीं रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed