{"_id":"69cc38ecf0be8d29130c3fde","slug":"nominated-members-were-administered-the-oath-of-office-and-secrecy-maharajganj-news-c-206-1-mhg1024-174468-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मनोनीत सभासदों को पद और गोपनीयता की दिलाई गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मनोनीत सभासदों को पद और गोपनीयता की दिलाई गई शपथ
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। नगर पंचायत के नव मनोनीत तीन सभासदों को मंगलवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने शासन की ओर से मनोनीत सभासद परवीन चौधरी, पवन श्रीवास्तव, नृपेंद्र सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान सभासदों ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने मनोनीत सभासदों को जनसेवा के मार्ग पर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने आगे कहा कि नगर पंचायत का विकास करने में सभासदों की भूमिका अहम होती है। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में शहरों के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ आमजन तक पहुंचाना सभासदों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने कहा कि भाजपा संगठन सदैव जनहित को सर्वोपरि मानता है। मनोनीत सभासद संगठन की नीतियों और विचारधारा को ध्यान में रखते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। इस अवसर पर ईओ विकास कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनीति सुनील मद्धेशिया उर्फ मुन्ना, अजीत यादव, उर्फ भोलू, संजय पाण्डेय, मनीष खड़किया, साबिर अली, जयसिंह यादव, दशरथ प्रसाद, धीरज विश्वकर्मा, अनिल कसौधन, मोहन लाल, मोहम्मद अनस, मुलायम यादव मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos