{"_id":"69cc399d9c631f07420acee8","slug":"the-distance-is-10-kilometers-but-the-auto-driver-is-charging-rs-40-as-fare-maharajganj-news-c-209-1-sgkp1039-148366-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दूरी 10 किलोमीटर, किराया 40 रुपये वसूल रहे ऑटो चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दूरी 10 किलोमीटर, किराया 40 रुपये वसूल रहे ऑटो चालक
विज्ञापन
विज्ञापन
नाथनगर-काली जगदीशपुर मार्ग का हाल, किराए को लेकर अक्सर होता है विवाद
इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोग परेशान
हरिहरपुर। नाथनगर से काली जगदीशपुर की दूरी केवल 10 किलोमीटर है, लेकिन टेंपो और ई-रिक्शा चालक यात्रियों से 40 रुपये किराया वसूल रहे हैं। किराए के लेनदेन को लेकर ऑटो चालकों और यात्रियों के बीच कहासुनी और मारपीट की घटनाएं भी होती रहती हैं।
क्षेत्र के कई रूट पर सरकारी वाहनों के न चलने से लोगों को सफर में अनावश्यक पैसा खर्च करना पड़ता है, जिन सड़कों पर परिवहन के साधन नहीं हैं, उस पर टेंपो और ई-रिक्शा चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। अधिक किराया मांगने पर चालक और यात्रियों के बीच कहासुनी और मारपीट तक हो जाती है।
नाथनगर से काली जगदीशपुर जाने के लिए कोई सरकारी साधन उपलब्ध नहीं है। इसके चलते इस सड़क पर टेंपो और ई-रिक्शा की भरमार है। सरकारी परिवहन की सुविधा न होने के चलते ऑटो चालक सवारियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। अधिक किराया देने में आनाकानी करने पर ऑटो चालकों और सवारियों के बीच आए दिन झड़प होती रहती है।
स्थानीय निवासी रामचरन, अरविंद, हरेंद्र, विनय कुमार ने नाथनगर से काली जगदीशपुर सड़क सरकारी वाहन की सुविधा मुहैया कराने की मांग की है। इनका कहना है कि कम दूरी के बाद भी ऑटो चालक अधिक किराया वसूलते हैं।
इस संबंध में एआरएम आयुष भटनागर का कहना कि ग्रामीण बस सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos