सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After gold and silver, copper and brass also become expensive, sale of utensils affected

Maharajganj News: सोना-चांदी के बाद तांबा-पीतल भी महंगे, बर्तन की बिक्री प्रभावित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
After gold and silver, copper and brass also become expensive, sale of utensils affected
विज्ञापन
300 रुपये तांबा, 150 रुपये प्रति किलो बढ़े पीतल के बर्तन दाम
Trending Videos

शादी विवाह में गिफ्ट देने के लिए हल्के बर्तन पसंद कर रहे लोग
महराजगंज। चमकीली धातु सोना-चांदी की कीमत के बाद अब अन्य धातुओं के मूल्य भी उछाल से बर्तनों के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि हो गई है। सहालग से पहले ही तांबा, पीतल और एल्यूमीनियम निर्मित बर्तन भी महंगाई की दौड़ में शामिल हो गए हैं। महंगाई के इस झटके से आम मध्यमवर्गीय का भी परेशान होना तय है।
सोना व चांदी के बढ़ते भाव से आम लोग पहले से ही परेशान हैं। अब विवाह में उपहार के तौर पर तांबा, पीतल और एल्यूमीनियम के बर्तन देना महंगा हो गया है। कारोबारियों के मुताबिक, तांबा 450 और पीतल 150 रुपये प्रति किलो महंगा हुआ है। बर्तन कारोबारी पवन कसौधन ने बताया कि दो महीने पहले तक तांबा बर्तन 1150 रुपये किलो था। अब 1500 रुपये किलो के भाव बिक रहा है। इसी तरह पीतल भी 150 रुपये महंगा हुआ है। एक माह पहले पीतल 800 रुपये प्रतिकिलो था जो अब 950 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश कसौधन ने बताया कि एल्यूमीनियम के बर्तन 250 रुपये किलो से बढ़कर 300 रुपये किलो की दर से बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि शादी-विवाह के द्वार पूजा में रखा जाने वाला पीतल कलश पहले 3500 रुपये में था, अब यह 4,000 हजार रुपये से ऊपर तक में बिक रहा है। बर्तन कारोबारी विजय ने बताया कि महंगाई के कारण बाजार में इन दिनों मंदी है। लेकिन आने वाले महीने में लग्न की अधिकता से कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। बर्तन कारोबारी नीरज कुमार ने बताया कि महंगाई के कारण लोग हल्के बर्तन अधिक खरीद रहे हैं।
पारंपरिक बर्तनों से परहेज
शादी के बाद बेटी की विदाई में पारंपरिक बर्तन पीतल के दिए जाने का रिवाज है। मनोज चौबे और सोनू शर्मा ने बताया कि उनके घर फरवरी में बेटी की शादी है। किसी तरह महंगे आभूषणों की खरीद हुई। अब बर्तन के रेट बढ़ने से खरीद में पीतल व तांबे के बर्तन कम करने पड़े हैं। अब सिर्फ उपयोगी बर्तन ही स्टील व नानस्टिक के खरीदे जाएंगे जिससे बजट में सभी खरीद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed