सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of misappropriation of Rs 1.26 lakh from the group's account

Maharajganj News: समूह के खाते से 1.26 लाख की हेराफेरी का आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Allegations of misappropriation of Rs 1.26 lakh from the group's account
विज्ञापन
जिलाधिकारी और एसपी से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की
Trending Videos

एनजीओ कर्मी और एनआरएलएम से जुड़ी ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) पर लगाया आरोप
महराजगंज। बिना अध्यक्ष एवं सचिव की जानकारी के मिठौरा ब्लॉक के बसंतपुर गांव में स्वयं सहायता समूह के खाते से धनराशि की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। गांव की महिलाओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
महिलाओं ने बताया कि वर्ष 2021 में गांव की महिलाओं ने पार्वती स्वयं सहायता समूह का गठन किया था। इसका संचालन एक एनजीओ कर्मी की देखरेख में हो रहा था। वर्ष 2023 में समूह को कोई आर्थिक सहायता न मिलने के कारण इसे बंद करने का निर्णय लिया गया। महिलाओं का आरोप है कि इसी दौरान एनजीओ कर्मी और एनआरएलएम से जुड़ी बीपीएम ने समूह की अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष से बैंक पासबुक, कार्यवाही रजिस्टर व चेक बुक अपने पास ले लिए और फर्जी तरीके से हस्ताक्षर व मुहर लगवा लिए। इसके बाद महिलाओं को केवल 48,113 देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जब समूह सखी ने समूह को पुनः संचालित करने की बात कही और रिकार्ड की जांच की गई तो खुलासा हुआ। दस्तावेजों के अनुसार 14 मार्च 2023 को समूह खाते से दो बार में कुल 1,74,613 की निकासी की गई थी। इसमें 48,113 और 1,26,500 शामिल हैं। महिलाओं को केवल 48,113 ही दिए गए, जबकि शेष 1,26,500 की धनराशि हड़पने का आरोप लगाया गया है।
महिलाओं का यह भी आरोप है कि समूह की पासबुक, कार्यवाही रजिस्टर और मुहर अब तक उनके पास ही है। मामले को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश है। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष बबुना, कोषाध्यक्ष सविता और सचिव गीता देवी शामिल रहीं। महिलाओं ने डीएम से गबन की राशि वापस दिलाने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed