{"_id":"69768755984ffc763a03c3af","slug":"call-upon-workers-to-maintain-discipline-and-constant-communication-with-the-public-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-170153-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कार्यकर्ताओं से अनुशासन और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कार्यकर्ताओं से अनुशासन और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक समन्वय मजबूत करना, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार-विमर्श करना था।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में जिले के भाजपा कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।
बैठक में सभी कार्यकर्ता अपने घर से टिफिन में खाना लेकर आए और एक साथ बैठकर भोजन साझा किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। ऐसे आयोजन आपसी समन्वय और ऊर्जा बढ़ाते हैं।
चुनावी चुनौतियों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से अनुशासन, सक्रियता और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Trending Videos