{"_id":"69c9926d9fb9f8436801bf59","slug":"chinese-e-cigarettes-are-increasingly-consumed-in-hotels-and-restaurants-and-smugglers-are-making-huge-profits-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-174327-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चाइनीज ई-सिगरेट की होटेलों-रेस्टोरेंटों में खपत ज्यादा, मोटा मुनाफा कमा रहे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चाइनीज ई-सिगरेट की होटेलों-रेस्टोरेंटों में खपत ज्यादा, मोटा मुनाफा कमा रहे तस्कर
विज्ञापन
विज्ञापन
चाइनीज इ सिगरेट नेपाल में स्टोर कर भारत भेजने के फिराक में थे तस्कर
चाइनीज ई-सिगरेट व फ्लेवर की भारतीय क्षेत्र में अधिक डिमांड, होटलों व रेस्टोरेंट में खपा रहे धंधेबाज
ठूठीबारी। चाइनीज ई-सिगरेट नेपाल के रास्ते भारत भेजकर तस्कर मोटी कमाई करने में लगे हुए हैं। विदेशी आइटम के नाम पर चाइनीज ई-सिगरेट व फ्लेवर की भारतीय क्षेत्र में अधिक डिमांड है। इसी वजह से हाल के दिनों इसके तस्करी के मामले सामने आए हैं।
भारत-नेपाल सीमा खुला होने की वजह से तस्कर बाॅर्डर पार कर धंधे को अंजाम देते हुए मोटी कमाई करने में लगे हुए हैं। नेपाल में चाइनीज ई-सिगरेट की कीमत 1000 रुपये से लेकर तकरीबन 1500 रुपये है। वेपिंग डिवाइस के साथ तस्कर सीमा पार कर पफ्स और फ्लेवर के आधार पर इसकी कीमत 2000 रुपये से लेकर 6,000 रुपये प्रति पीस बेच हैं।
चाइनीज ई-सिगरेट फल, कैंडी, पुदीना और मेन्थॉल स्वाद की ज्यादा मांग है। अधिकांश युवा तंबाकू की जगह फ्लेवर के साथ निकोटीन का सेवन करते हैं। नेपाल में चाइनीज ई-सिगरेट (वेप) फ्लेवर का उपयोग नेपाल के काठमांडू, पोखरा, पाल्पा, तानसेन, लुमजुम, बुटवल, भैरहवां, नवलपरासी जैसे शहरी क्षेत्रों में युवा करते हैं। वेपिंग डिवाइस और निकोटीन लिक्विड्स के रूप में शहर के कैफे, सोशल पार्टियों और दुकानों पर बेचे जा रहे हैं, जो तंबाकू के विकल्प के रूप में लोकप्रिय हैं।
वहीं तस्कर चाइनीज ई-सिगरेट नेपाल के रास्ते बॉर्डर के समीप भारतीय सीमा क्षेत्र के रेस्टोरेंट व होटलों में दो से तीन गुने दाम में बेच शौकीन युवाओं को लत लगा रहे हैं।
केस नंबर एक
लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस 12 जनवरी को भरवालिया पुल के पास गन्ने के खेत से लावारिस हालात में 1597 पीस चाइनीज ई-सिगरेट (इलेक्ट्रानिक सिगरेट) बरामद किया। इस ई-सिगरेट की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई गई।
केस नंबर दो
नेपाल एपीएफ की 26वीं बटालियन के कार्यवाहक प्रमुख डीएसपी प्रमोद खड़का बलिनगर के तराइनी इलाके से 50 ग्राम के कुल 5,950 हुक्का फ्लेवर 28 मार्च 2026 को बरामद किया गया था। अनुमानित कुल मूल्य लगभग 18 लाख रुपये बताया गया पुलिस मौके से भारतीय नंबर प्लेट वाली तीन बाइकें जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए महेशपुर सीमा शुल्क कार्यालय को सुपुर्द कर दिया था।
वर्जन
चाइनीज ई सिगरेट को तस्कर बॉर्डर समीप एक जगह पर इकट्ठा कर भारत भेजने की फिराक में थे। बरामद तीन भारतीय बाइक नंबर की जांच भारतीय प्रशासन की मदद से कराई जा रही है।
- प्रमोद खड़का, डीएसपी सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) 26वीं बटालियन
Trending Videos